मेरे कमरे की कुछ तस्वीरें
जो मुझे देखती रहती हैं हर पल
शायद वो बताना चाहती हैं कि
इस कमरे में मैं अकेला नही
मेरे साथ वो भी हैं जो टंगी हैं बरसों से
इन बेरंग दीवारों पर
मैं नही देखता था उनको
मगर आज देखा तो जाना
कि अकेलेपन में कितनी मासूमियत और
सादगी होती है॥
अक्षय-मन